Category Archives:  Entertainment

हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में आई ये एक्ट्रेस, ट्वीट कर कहा- मुझे समझ नहीं आ रहा...

Jun 15 2019

Posted By:  AMIT

बॉलीवुड की दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस जायरा वसीम वैसे तो किसी भी मामले पर अपनी राय नहीं रखती हैं | लेकिन इन दिनों पश्चिम बंगाल में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल पर उन्होंने अपने विचार जाहिर किए हैं | डॉक्टरों के साथ हुए इस बदसलूक व्यवहार के बाद जायरा ने उनका समर्थन करते हुए, ममता बनर्जी के रवैये का जबरदस्त विरोध किया हैं | 


दरअसल पश्चिम बंगाल में एसएसकेएम के नाम से प्रसिद्ध अस्पताल में दो चिकित्सकों पर किए गए जानलेवा हमले के बाद से डॉक्टरों की यह हड़ताल चल रही हैं | इस घटना के बाद से 200 डॉक्टरों ने अपने इस्तीफा दे दिया और जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर चले गए है और वहीं ये प्रोटेक्ट पुरे भारत में फेल गया हैं | इसके साथ ही IMA ने 17 जून 2019 को देशभर में प्रोटेक्ट का ऐलान कर दिया है, वहीं दूसरी और बॉलीवुड स्टार्स भी इन डॉक्टरों के समर्थन में आ गए हैं | अब दंगल गर्ल जायरा वसीम ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उनका समर्थन किया है उनकी हड़ताल का आज चौथा दिन हैं | 



जायरा ने ट्वीट कर लिखा, 'पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ चल रही हिंसा बेहद दुखद है और जो बात इससे ज्यादा दुखद है वो ये कि कैसे इसे राष्ट्रिय चिंता का कारण नहीं माना जा रहा हैं | वहीं मीडिया इस मामले को कवर-शूट क्यों नहीं कर पा रही हैं ? पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हमले की वजह से 300 डॉक्टरों ने अपनी नौकरियां छोड़ दी है, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये बात राष्ट्रीय आक्रोश के लायक क्यों नहीं है!' 




अगर बात करें, जायरा वसीम के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं | जायरा इस फिल्म में प्रियंका की बेटी का किरदार निभा रही है, इसकी पिछली दोनों फिल्में सुपरहिट हुई थी और दोनों फिल्मों में इनके साथ आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर